सलोनी तिवारी: कानपुर: योगी सरकार इस बार कानपुर की 959 गरीब बेटियों के हाथ पीले कराने जा रही है। यह विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होंगे। योजना के तहत इस साल का पहला सामूहिक विवाह 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार सरकार 38 अलग-अलग शुभ तिथियों पर इन विवाह समारोहों का आयोजन करेगी।
हर विवाह पर खर्च का विवरण:
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हर एक विवाह पर 1 लाख रुपये का खर्च निर्धारित है।
-
₹60,000 रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
-
₹25,000 रुपये की गृहस्थी सामग्री दी जाएगी।
-
₹15,000 रुपये पंडाल, भोजन, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होंगे।
आवेदन प्रक्रिया:
जो लोग इस योजना के तहत विवाह करना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिएं।
-
परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
विवाह की तिथि पर कन्या की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
पात्र लाभार्थी:
अविवाहित, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा निराश्रित और दिव्यांग कन्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि:
विवाह से करीब एक सप्ताह पहले तक आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: www.cnsvy.upsdc.gov.in
आवश्यक दस्तावेज:
-
आय प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र
-
बैंक पासबुक की फोटो


