7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी का बड़ा निर्णय

सलोनी तिवारी: लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को शासनादेश जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पहले श्रावस्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी।

यह अवकाश महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। लंबे समय से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग कर रहा था। समाज के पदाधिकारियों ने सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया था कि पूर्व में इस दिन जो सरकारी अवकाश मनाया जाता था, उसे पुनः लागू किया जाए।

सरकार ने समाज की इस मांग को स्वीकार करते हुए 2025 से पुनः परंपरा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को वाल्मीकि समाज सहित प्रदेशभर के लोगों ने स्वागत योग्य बताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के महान ऋषि थे, जिन्होंने समाज को मर्यादा, आदर्श और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके उपदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।”


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *