BSNL ने शुरू की VoWiFi सर्विस, अब WiFi से भी कर सकेंगे कॉल

सलोनी तिवारी: बीएसएनएल (BSNL) लगातार अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हाल ही में 4G और E-Sim जैसी सेवाओं की शुरुआत के बाद अब बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए VoWiFi (Voice Over WiFi) की सुविधा भी शुरू कर दी है।

क्या है VoWiFi?

VoWiFi यानी Voice Over WiFi का मतलब है—WiFi नेटवर्क की मदद से कॉल करना। इस फीचर के जरिए उन यूज़र्स को बड़ा फायदा मिलेगा, जिनके घर या ऑफिस में बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क कमजोर है। अब अगर आपके पास मजबूत WiFi कनेक्शन है तो आप बिना मोबाइल सिग्नल के भी आसानी से कॉल कर सकेंगे।

क्यों है खास?

जियो और एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे रही हैं। अब बीएसएनएल भी इस फीचर को लेकर आया है, जिससे उसके यूज़र्स को कमजोर नेटवर्क वाली समस्या से राहत मिलेगी।

  • कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी मिलेंगी क्रिस्टल क्लियर कॉल्स

  • कॉल ड्रॉप और सिग्नल की समस्या में बड़ी कमी आएगी।

  • वाईफाई इंटरनेट कनेक्शन से कॉल करना होगा आसान।

कैसे करें इस्तेमाल?

VoWiFi सर्विस का लाभ लेने के लिए आपके पास BSNL का सिम होना चाहिए और आपका स्मार्टफोन इस फीचर को सपोर्ट करता हो।

  • 4G स्मार्टफोन्स में यह फीचर आमतौर पर मौजूद होता है।

  • अगर यह ऑन नहीं है, तो फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर इसे एक्टिवेट करना होगा।

कहां से हुई शुरुआत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएनएल ने फिलहाल वेस्ट और साउथ जोन से इस सर्विस की शुरुआत की है। आने वाले समय में इसे देशभर में रोलआउट किया जाएगा।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *