सलोनी तिवारी: लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन अक्टूबर माह से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन दरभंगा से मदार और मदार से दरभंगा के बीच साप्ताहिक रूप से चलेगी। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन गैर-वातानुकूलित (Non-AC) श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन होगी, जिसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
ट्रेन संचालन की शुरुआत
-
19623 मदार-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस
यह ट्रेन 3 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को मदार से 21:25 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 00:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। -
19624 दरभंगा-मदार साप्ताहिक एक्सप्रेस
यह ट्रेन 5 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को दरभंगा से 04:15 बजे चलेगी और दूसरे दिन 13:20 बजे मदार पहुंचेगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव जयपुर, आगरा, टूण्डला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन की संरचना
अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे—
-
11 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच
-
8 शयनयान (स्लीपर) कोच
-
1 पैंट्रीकार
-
2 एलएसएलआरडी कोच


