फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप, 22 की मौत और कई घायल | Philippines Earthquake 2025

सलोनी तिवारी:  फिलीपींस भूकंप 2025: दक्षिण एशियाई देश फिलीपींस (Philippines) में मंगलवार देर रात भीषण भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। यह झटके इतने खतरनाक थे कि अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फिलीपींस सरकार ने इसे साल 2025 की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताया है।

मंगलवार की रात करीब 10 बजे केबु शहर (Cebu City) के तटीय इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेज कंपन के कारण कई इमारतें और मकान धराशायी हो गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।

सबसे ज्यादा तबाही केबु प्रांत में
सैन रेमिगियो शहर की मेयर अल्फी रेन्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान केबु प्रांत में हुआ है। यहां अकेले 21 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इमारतों के मलबे में कई लोग अब भी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

सरकार ने राहत कार्य तेज किए
फिलीपींस सरकार और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव दल रातभर मलबा हटाने में जुटे रहे ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

फिलीपींस में भूकंप का खतरा
फिलीपींस प्रशांत महासागर के उस क्षेत्र में स्थित है जिसे “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है। यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी आपदाएं आती रहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 6.9 मैग्नीट्यूड का यह भूकंप हाल के वर्षों में सबसे खतरनाक साबित हुआ है।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *