Pakistan Quetta Bomb Blast: बलूचिस्तान की राजधानी में बड़ा धमाका, 10 की मौत और 32 घायल, मेडिकल इमरजेंसी घोषित

सलोनी तिवारी:  पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत की राजधानी क्वेटा (Quetta) में मंगलवार को एक बड़ा बम धमाका (Bomb Blast in Quetta) हुआ। इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हो चुके हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका जरघून रोड (Zarghoon Road) के पास हुआ, जिसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इलाके में चारों ओर धुआं फैल गया। धमाके के तुरंत बाद फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू कर दिया है।

धमाके की गंभीरता को देखते हुए क्वेटा की सभी मेडिकल सुविधाओं (Medical Facilities in Quetta) में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह धमाका एक बार फिर बलूचिस्तान की सुरक्षा स्थिति (Security Situation in Balochistan) पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पिछले कुछ महीनों में क्वेटा और बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों और धमाकों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *