IIA कानपुर ने सीएफओ दीपक शर्मा को सम्मानित किया, AMD News की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

नवदीप चतुर्वेदी : कानपुर, 26 सितम्बर को  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) कानपुर द्वारा नगर निगम फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग (F&ES) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) श्री दीपक शर्मा को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें विगत तीन वर्षों में अग्निशमन और जीवन रक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के साथ-साथ गणतंत्र दिवस 2025 पर भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया द्वारा प्रदान किए गए वीरता पदक के लिए दिया गया।

इस अवसर पर IIA के पदाधिकारियों ने श्री शर्मा की कार्यशैली, समर्पण और जनसेवा को सराहते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

AMD News की पूरी टीम सीएफओ श्री दीपक शर्मा को इस उपलब्धि और सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें !
मार्केटिंग स्टाफ की आवश्यकता है  ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *