कानपुर के रहने वाले 15 वर्षीय पीयूष कुमार शुक्ला, जो बीते दिनों लापता हो गया था, अब सुरक्षित मिल गया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की जानकारी AMD न्यूज़ के व्हाट्सएप नंबर पर दी थी। जानकारी पीयूष के पारिवारिक भाई प्रियांशु शुक्ला (मोबाइल: 90266 66406) द्वारा साझा की गई थी।
AMD न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया। पीयूष के पारिवारिक भाई प्रियांशु शुक्ला ने बताया की मीडिया में खबर चलने के बाद एक लोडर ड्राइवर ने बच्चे को देखा और तुरंत परिजनों से संपर्क किया। ड्राइवर बच्चे को लेकर कानपुर के मंधना इलाके में पहुंचा।
बच्चे से पूछताछ में पता चला कि वह गुरुकुल में पढ़ाई नहीं करना चाहता था। इसी कारण उसने घर छोड़ने का फैसला किया और बिठूर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच गया था। हालांकि, अब बच्चा सुरक्षित परिजनों के पास लौट आया है।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि मीडिया और आमजन की सजगता से कई परिवारों को राहत मिल सकती है। AMD न्यूज़ लगातार सामाजिक सरोकारों और आमजन की समस्याओं को आवाज देने का काम करता रहा है।
कानपुर: 15 वर्षीय पीयूष कुमार शुक्ला लापता ! परिजनों ने जानकारी देने की की अपील !


