सलोनी तिवारी: आज के समय में हमारी त्वचा पर प्रदूषण, धूप और लाइफस्टाइल का असर जल्दी दिखने लगता है। मार्केट में कई महंगे फेस सीरम उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर नेचुरल और इफेक्टिव फेस सीरम बनाना बहुत आसान है। यह स्किन को हाइड्रेशन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है।
क्यों चुनें Homemade Face Serums?
-
केमिकल फ्री: स्किन को कोई नुकसान नहीं।
-
कस्टमाइज्ड: आपकी स्किन टाइप के अनुसार इन्ग्रेडिएंट्स चुन सकते हैं।
-
सस्ता और आसान: मार्केट के महंगे सीरम से किफायती।
1. विटामिन C फेस सीरम
इंग्रेडिएंट्स:
-
1 चमच एलोवेरा जेल
-
5–6 विटामिन C कैप्सूल
-
1/2 चमच रोज़ हिप ऑयल
बनाने की विधि:
-
एलोवेरा जेल और रोज़ हिप ऑयल मिलाएं।
-
विटामिन C कैप्सूल का पाउडर डालें।
-
अच्छे से मिक्स कर सीरम तैयार करें।
फायदे:
-
स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है।
-
झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है।
-
स्किन का टोन इवन करता है।
2. हाइड्रेटिंग हेवी ड्यूटी सीरम
इंग्रेडिएंट्स:
-
1 चमच जोजोबा ऑयल
-
1 चमच विटामिन E ऑयल
-
2–3 ड्रॉप लैवेंडर ऑयल
बनाने की विधि:
-
सभी ऑयल्स को छोटे बॉटल में डालकर अच्छी तरह हिलाएं।
-
रात को सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
फायदे:
-
स्किन में नमी बनाए रखता है।
-
सूखी त्वचा और डेड स्किन को रिपेयर करता है।
-
रिच एंटीऑक्सीडेंट्स से स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
3. एंटी-एजिंग और क्लियर स्किन सीरम
इंग्रेडिएंट्स:
-
1 चमच नीम का ऑयल
-
1 चमच नारियल तेल
-
2–3 ड्रॉप टी ट्री ऑयल
बनाने की विधि:
-
ऑयल्स को एक छोटे डार्क ग्लास बॉटल में डालें।
-
हिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं।
फायदे:
-
पिंपल और ब्लैकहेड्स कम करता है।
-
एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज़ से स्किन को यंग दिखाता है।
-
स्किन को डिटॉक्स और रिफ्रेश करता है।
उपयोग के टिप्स
-
फेस सीरम लगाने से पहले चेहरा साफ और टॉन्ड होना चाहिए।
-
रात में सोने से पहले या सुबह मॉइश्चराइज़र से पहले इस्तेमाल करें।
-
बॉटल को ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें।
घर पर बने ये Homemade Face Serums स्किन को हाइड्रेट, ग्लोइंग और हेल्दी रखते हैं। रोज़ाना 2–3 हफ्ते उपयोग से फर्क महसूस होगा। विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और नैचुरल हाइड्रेशन के साथ ये सीरम स्किन के लिए वरदान हैं।

