प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आई.एम.ए. कानपुर ने लगाया आधार कार्ड अद्यतन शिविर, 242 से अधिक लाभान्वित

नवदीप चतुर्वेदी : कानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) कानपुर शाखा ने अपने सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए पाँच दिवसीय “आधार कार्ड निर्माण एवं अद्यतन शिविर” का सफल आयोजन किया। यह शिविर 15 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक आई.एम.ए. भवन, परेड कानपुर में आयोजित हुआ।

इस विशेष पहल का संचालन भारतीय डाक विभाग के सहयोग से किया गया। डाक विभाग की प्रशिक्षित टीम जिसमें शामिल थे –

  • श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव (चीफ पोस्ट मास्टर, कानपुर नगर)

  • श्री निशांत कुमार टंडेल (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, कानपुर हेड पोस्ट ऑफिस)

  • श्री पवन कुमार सिंह भदौरिया (पोस्टल असिस्टेंट)

  • श्री शिवम् बर्मा (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव)

  • श्री अमित कुमार (पोस्टल असिस्टेंट)

  • श्री गौरव शुक्ला (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव)

इन सभी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

242 से अधिक आधार कार्ड बने और अपडेट हुए

पाँच दिवसीय इस शिविर में 242 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिजनों के नए आधार कार्ड बनाए गए, वहीं पुराने कार्डों में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक विवरण से संबंधित आवश्यक अपडेट किए गए।

समापन पर टीम को मिला सम्मान

शिविर के समापन अवसर पर आई.एम.ए. कानपुर ने डाक विभाग की पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट सहयोग एवं सेवाभाव के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष और सचिव का बयान

आई.एम.ए. कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी एवं सचिव डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था सदस्यों और उनके परिजनों को आधार कार्ड से जुड़ी सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना। उन्होंने कहा कि हर 10 वर्ष में चेहरे की बनावट और फिंगरप्रिंट्स बदलते हैं, जिससे सरकारी योजनाओं में आधार सत्यापन में दिक्कत आती है। ऐसे में यह आधार अद्यतन शिविर समय की माँग और बेहद उपयोगी पहल है।

उन्होंने भारतीय डाक विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाने का सराहनीय प्रयास है।

आई.एम.ए. की सामाजिक प्रतिबद्धता

आई.एम.ए. कानपुर लंबे समय से समाज और अपने सदस्यों के हित में कार्यरत रहा है। यह शिविर संस्था की सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।

बच्चों के आधार कार्ड में 5 और 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य, नहीं तो हो सकता है Aadhaar इनएक्टिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *