1 अक्टूबर से अब नॉन-तत्काल टिकट बुकिंग में आधार वेरीफाइड यात्रियों को मिलेगी पहली प्राथमिकता

सलोनी तिवारी : नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा और दलालों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी कर बताया कि 1 अक्टूबर 2025 से सामान्य (नॉन-तत्काल) टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट तक केवल आधार वेरीफाइड यात्री ही टिकट बुक कर सकेंगे।

रेलवे बोर्ड का कहना है कि यह सुविधा पहले तत्काल टिकट बुकिंग में लागू थी, लेकिन अब इसे आम यात्रियों तक भी विस्तारित किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो रेलवे की वेबसाइट या IRCTC ऐप से टिकट बुक कराते हैं।

आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य

नए नियम के अनुसार, सामान्य आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट के भीतर केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार सिस्टम से वेरीफाई है। इस दौरान किसी भी टिकट एजेंट को बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। यानी इन 15 मिनट तक एजेंटों का कोई दखल नहीं रहेगा और यात्री आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

पीआरएस काउंटर पर कोई बदलाव नहीं

रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों से सामान्य टिकट बुक कराने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। यह नियम केवल IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *