उत्तर प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी का बड़ा फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों का तबादला

सलोनी तिवारी:  लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं।

प्रमुख बदलाव:

  • लखनऊ के कमिश्नर: डॉ. रोशन जैकब को हटाकर उन्हें सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बनाया गया है। उनकी जगह प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • प्रयागराज के कमिश्नर: विजय विश्वास पंत के स्थान पर सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
  • स्कूल शिक्षा महानिदेशक: महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को हटाकर उन्हें राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव बेसिक शिक्षा एवं अपर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है।
  • रंजन कुमार: प्रमुख सचिव रंजन कुमार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सिर्फ आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रहेंगे।
  • अतिरिक्त प्रभार: सुहास एल. वाई., सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • अन्य तबादले: चैत्रा वी, महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को महानिदेशक आयुष बनाया गया है, जबकि संजय कुमार खत्री, एसीईओ नोएडा को प्रभारी सीईओ, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *