“Social Media पर छाया Gemini Nano का नया जादू: वायरल हुआ ‘Banana AI Saree’ ट्रेंड”

सलोनी तिवारी: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन नए-नए ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं। हाल ही में Nano Banana AI 3D फिगरिन ट्रेंड ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी और अब उसकी ही सफलता पर सवार होकर एक और नया AI फैशन ट्रेंड ‘Banana AI Saree’ इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है।

इस ट्रेंड की खासियत यह है कि साधारण-सी सेल्फी को AI की मदद से 90 के दशक की बॉलीवुड स्टाइल रेट्रो पोर्ट्रेट्स में बदल दिया जाता है। ये एडिट्स इतने आकर्षक और नॉस्टैल्जिक होते हैं कि देखने वाला बरबस ही पुराने फिल्मी पोस्टर्स की याद में खो जाता है।

क्या है Gemini Nano Banana AI Saree ट्रेंड?
इस ट्रेंड में Google Gemini Nano का इमेज एडिटिंग टूल इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए तस्वीरों को क्लासिक बॉलीवुड एस्थेटिक्स के साथ रीक्रिएट किया जाता है।

  • हवा में लहराती चिफ़ॉन साड़ी,

  • गोल्डन-आवर लाइटिंग,

  • ग्रेनी टेक्सचर,

  • और 90s के फेमस स्टाइल जैसे ब्लैक पार्टी साड़ी, पोल्का-डॉट डिजाइन, फ्लोरल प्रिंट्स इसमें देखने को मिलते हैं।

इन क्रिएशन्स में ड्रामैटिक शैडोज़, मूडी एक्सप्रेशंस और टेक्सचर्ड बैकग्राउंड्स का खास ध्यान रखा जाता है, जो इन्हें बेहद रियल और आकर्षक बनाते हैं।

कैसे बनाएं अपना AI Saree एडिट?
अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. अपने Google अकाउंट से Gemini या ChatGPT पर लॉगिन करें।

  2. Gemini में “Try Image Editing” पर क्लिक कर Banana आइकॉन चुनें।

  3. अपनी साफ-सुथरी, सोलो फोटो अपलोड करें।

  4. वायरल प्रॉम्प्ट्स जैसे “Black Saree” या “White Polka Dot Saree” में से कोई चुनें।

  5. कुछ ही सेकंड में AI आपके लिए रेट्रो स्टाइल पोर्ट्रेट तैयार कर देगा।

सोशल मीडिया पर क्यों है इतना क्रेज़?
90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों के रंगीन पोस्टर्स और ड्रीम सीक्वेंसेज़ की यादें लोगों के दिलों में अब भी ताजा हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड उन यूज़र्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है जो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को यूनिक, फिल्मी और रेट्रो टच देना चाहते हैं।

इस वक्त इंस्टा और एक्स (Twitter) पर #BananaAISaree और #NanoBanana ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहे हैं और हजारों यूजर्स अपनी तस्वीरें इन एआई एडिट्स के साथ शेयर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *