कानपुर साउथ में बारिश का कहर: गोविंदपुरी पुल पर भीषण जाम, जगह-जगह जलभराव

सलोनी तिवारी: कानपुर नगर। सोमवार की शाम साउथ इलाकों में हुई तेज बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक आई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। सबसे गंभीर स्थिति गोविंदपुरी पुल पर देखने को मिली, जहां भारी जाम लग गया।

तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोविंदपुरी पुल पर ट्रैफिक कई घंटों तक ठप रहा, जिससे ऑफिस से लौट रहे कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

साउथ कानपुर के दादानगर, बर्रा, गोविंदनगर और शास्त्रीनगर इलाके में भी पानी भरने की समस्या सामने आई। कई जगहों पर नालियों के चोक होने से सड़कें तालाब जैसी नजर आईं।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल बरसात में यही हालात होते हैं लेकिन समय रहते जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती।

लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जलभराव को जल्द से जल्द हटाया जाए और गोविंदपुरी पुल पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

बिग न्यूज पॉइंट्स

  • शाम की बारिश से साउथ कानपुर में जगह-जगह जलभराव।

  • गोविंदपुरी पुल पर घंटों तक भीषण जाम।

  • दादानगर, बर्रा और गोविंदनगर इलाके में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

  • नगर निगम की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *