श्रीनगर की दरगाह हजरतबल में शुक्रवार को हंगामा हो गया। दरअसल, हाल ही में हुए रिनोवेशन के दौरान लगाए गए शिलापट्ट पर बनी अशोक स्तंभ की आकृति को भीड़ ने विरोध करते हुए तोड़ दिया। यह वही शिलापट्ट है जिसका उद्घाटन वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने 3 सितंबर को किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग शिलापट्ट पर बनी आकृति को पत्थर से तोड़ते नजर आ रहे हैं।
डॉ. अंद्राबी ने इस घटना पर कड़ा एतराज़ जताते हुए इसे “दहशतगर्दाना हमला” करार दिया। उन्होंने कहा, “यह अफसोस की बात है कि राष्ट्रीय स्तंभ को तोड़ा गया। एक सियासी पार्टी के गुंडे इसमें शामिल हैं। इन्हीं लोगों ने पहले भी कश्मीर को तबाह किया और अब दरगाह शरीफ तक पहुंच गए। हमारा प्रशासक तो मरते-मरते बचा है, उसपर भी हमला किया गया।”उन्होंने आगे कहा कि हजरतबल में किए गए बदलावों से कुछ लोगों को चुभन हुई है। “इन लोगों ने बड़ा अपराध किया है। राष्ट्रीय स्तंभ को तोड़ना अपराध है।

