7 सितंबर को सीमित समय तक ही होंगे बागेश्वर बालाजी के दर्शन

सलोनी तिवारी: छतरपुर (मध्य प्रदेश): श्री बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ आश्रम में बागेश्वर बालाजी सरकार के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सूचना जारी की गई है।

जारी जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2025, रविवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को देखते हुए धाम में दर्शन का समय बदला गया है। उस दिन श्रद्धालुओं को केवल प्रातः 5:30 बजे महाआरती के बाद से दोपहर 12:30 बजे तक ही दर्शन का अवसर मिलेगा।

इसके बाद ग्रहण काल के सूतक के चलते दर्शन विराम रहेगा। श्रद्धालु पुनः 8 सितंबर 2025, सोमवार की सुबह 6:30 बजे महाआरती के बाद से श्री बागेश्वर बालाजी सरकार के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यह जानकारी श्री बागेश्वर जन सेवा समिति, ग्राम गढ़ा, छतरपुर (म.प्र.) की ओर से जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *