नई इमिग्रेशन नीति नेपाल से घुसपैठ पर रोक, ₹3 लाख जुर्माना और 3 साल जेल का प्रावधान

सलोनी तिवारी: भारत सरकार ने सीमाई सुरक्षा को मजबूत बनाने और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए नई इमिग्रेशन नीति लागू कर दी है।

क्या है नया नियम?

नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों सहित विदेशी नागरिकों को अब भारत में प्रवेश के समय विशेष पंजीकरण फॉर्म भरना होगा।
नियम तोड़ने पर ₹3 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
गंभीर उल्लंघन की स्थिति में 3 साल तक की जेल का प्रावधान भी किया गया है।

यूपी में असर

उत्तर प्रदेश के कई जिले नेपाल से सटे हैं, जहाँ अब तक लोगों का आना-जाना बिना जांच आसान था। नई नीति के बाद इन जिलों में अनियंत्रित घुसपैठ पर रोक लगेगी। इससे मानव तस्करी, अवैध कारोबार और सुरक्षा जोखिमों पर कड़ा प्रहार होगा।

सरकार का मकसद

सरकार का कहना है कि इस नीति से भारत की सीमाओं को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। अब सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी और भी आसान हो जाएगी।

उरी में आर्मी कैंप पर BAT हमले की कोशिश नाकाम, एक जवान शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *