सलोनी तिवारी: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में इतिहास रचने के बाद आज लखनऊ एयरपोर्ट पर कदम रखा। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जोरदार स्वागत किया।
देशवासियों के लिए यह गर्व का क्षण था, क्योंकि शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रा के दौरान भारत का नाम रोशन किया। एयरपोर्ट पर उतरते ही उनकी पहली तस्वीर सामने आई, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
स्वागत समारोह में शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल लखनऊ बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।
शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान और विज्ञान में नई प्रेरणा लेकर आई है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर में लोग उत्साहित और गर्व महसूस कर रहे हैं।

