WhatsApp के नए फीचर्स: कॉलिंग से लेकर चैटिंग तक यूज़र्स का अनुभव होगा और बेहतर

सलोनी तिवारी: WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है ताकि यूज़र्स को बेहतरीन अनुभव मिल सके। ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अब iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए कुछ अहम अपडेट्स ला रहा है, जिससे चैटिंग और कॉलिंग का मज़ा दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं नए फीचर्स के बारे में—

  1. iOS पर नया वॉइसमेल जैसा फीचर
    अगर किसी कॉल को रिसीव नहीं किया गया, तो iOS यूज़र्स कॉल स्क्रीन से ही तुरंत वॉइस मैसेज भेज सकेंगे। यह मैसेज सीधे चैट में सेव होगा जिससे रिसीवर को तुरंत समझ आ जाएगा कि कॉल किसलिए की गई थी।

  2. Android पर आसान बग रिपोर्टिंग
    Android यूज़र्स के लिए WhatsApp ने बग रिपोर्ट करना बेहद आसान बना दिया है। अब लंबा टेक्स्ट या स्क्रीनशॉट भेजने की ज़रूरत नहीं होगी। सिर्फ एक टैप से सपोर्ट चैट खुल जाएगी। शुरुआत में AI से जवाब मिलेंगे और ज़रूरत पड़ने पर केस ह्यूमन एजेंट तक पहुंच जाएगा।

  3. iOS पर स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन
    लंबे मैसेज से सिर्फ ज़रूरी हिस्सा कॉपी करना अब और आसान होगा। पहले पूरा मैसेज सिलेक्ट करना पड़ता था, लेकिन अब केवल ज़रूरी शब्द या वाक्य चुनकर कॉपी किया जा सकेगा।

  4. Instagram लिंक वेरिफिकेशन
    Meta अपने प्लेटफॉर्म्स को आपस में और मज़बूत कर रहा है। iOS यूज़र्स जल्द ही अपने WhatsApp प्रोफाइल पर वेरिफाइड Instagram लिंक जोड़ पाएंगे। प्रोफाइल पर सोशल आइकन के साथ लिंक दिखेगा जिससे अकाउंट की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

  5. iOS पर नया इमोजी पैनल
    चैटिंग को मज़ेदार बनाने के लिए WhatsApp iOS पर नया और क्लीन डिज़ाइन वाला इमोजी रिएक्शन पैनल लाने जा रहा है। इसमें यह भी आसानी से दिखेगा कि कौन-से इमोजी सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए गए हैं। डिज़ाइन Android की तरह होगा ताकि दोनों प्लेटफॉर्म्स पर समान अनुभव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *