सलोनी तिवारी: नई दिल्ली, 23 अगस्त 2025: कर्नाटक कांग्रेस के नेता के.सी. वीरेंद्र के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा छापा मारा। छापेमारी में ₹12 करोड़ नकद, ₹6 करोड़ की ज्वेलरी, ₹1 करोड़ की विदेशी मुद्रा, 10 किलोग्राम चांदी, और चार लग्ज़री वाहन जब्त किए गए। साथ ही, 17 बैंक खाते और 2 लॉकर फ्रीज कर दिए गए।
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक के.सी. वीरेंद्र, जिन्हें ‘पप्पी’ के नाम से भी जाना जाता है, को शनिवार को सिक्किम के गंगटोक से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को विभिन्न राज्यों में की गई छापेमारी के बाद हुई।
ED ने छापेमारी के दौरान ₹12 करोड़ नकद, ₹6 करोड़ की सोने की ज्वेलरी, ₹1 करोड़ की विदेशी मुद्रा, 10 किलोग्राम चांदी, और 4 वाहन जब्त किए। इसके अलावा, विधायक के भाई के.सी. नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के परिसरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए।
विधायक के.सी. वीरेंद्र के गोवा में 5 कैसीनो हैं, जिनमें ‘पप्पी कैसीनो’ प्रमुख है। वह हाल ही में सिक्किम में एक नया कैसीनो लीज़ पर लेने के लिए गए थे, जहाँ उन्हें गिरफ्तार किया गया। ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत जांच शुरू की है।
विधायक को शनिवार को गंगटोक की एक अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें बेंगलुरु की अदालत में ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। बेंगलुरु जोन की ED इस मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु:
-
कार्रवाई ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के आरोपों और मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हुई।
-
ED ने विधायक के भाई के परिसरों और गोवा में उनके 5 कैसीनो परिसरों से दस्तावेज और सबूत भी जब्त किए।
-
विधायक को गंगटोक से गिरफ्तार कर शनिवार को बेंगलुरु अदालत में ट्रांजिट रिमांड पर पेश किया गया।
-
मामले की जांच ED के बेंगलुरु जोन द्वारा की जा रही है।
जांच और कार्रवाई:
जांच में यह पता चला कि विधायक और उनके परिवार ने अवैध कमाई को अलग-अलग लेयरिंग के माध्यम से वैध दिखाने की कोशिश की। ED की छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी के मामलों में सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।

