कानपुर में आवारा कुत्तों का हमला: बीबीए छात्रा के चेहरे पर लगे 17 टांके

सलोनी तिवारी: कानपुर- कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र में शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को एक भयावह घटना घटी। यहां बीबीए की छात्रा वैष्णवी साहू पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और 17 टांके लगे।

घटना उस समय हुई जब वैष्णवी कॉलेज से घर लौट रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पास में ही कुत्तों और बंदरों के बीच झगड़ा हो रहा था, और इसी दौरान तीन आवारा कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उन्हें सड़क पर गिरा लिया और उनके गाल को बुरी तरह से नोंच डाला। पास में मौजूद लोगों ने लाठियों से कुत्तों को भगाया और घायल छात्रा को तुरंत कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके गाल और नाक पर 17 टांके लगाए।

इस घटना ने इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी आक्रामकता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *