फिजी के प्रधानमंत्री सिटीवेनी राबुका 24–26 अगस्त को भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

सलोनी तिवारी: फिजी के प्रधानमंत्री सिटीवेनी राबुका (Sitiveni Rabuka) 24 से 26 अगस्त तक अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह यात्रा भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

राबुका नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कई उच्चस्तरीय वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ब्लू इकॉनमी, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और आपसी सुरक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

राबुका भारत के प्रतिष्ठित थिंक टैंक Indian Council of World Affairs (ICWA) में भी भाषण देंगे, जिसमें वे भारत-फिजी संबंधों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की चुनौतियों पर अपनी दृष्टि साझा करेंगे।

भारत और फिजी के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक और जनसांख्यिक संबंध रहे हैं, क्योंकि फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी निवास करती है। हाल के वर्षों में दोनों देशों ने डिजिटल सहयोग, स्वास्थ्य सेवा और सतत विकास के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाया है।

कूटनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह दौरा भारत-फिजी रिश्तों को और गहराई देगा और भारत की “Act East Policy” तथा “Indo-Pacific Strategy” को मज़बूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *