संकट मोचन धाम, विश्व बैंक में झांकी और भजन संध्या का भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण झांकी ने मन मोह लिया

सलोनी तिवारी: कानपुर। सेवा भारती कानपुर दक्षिण के तत्वावधान में संकट मोचन धाम, सेक्टर विश्व बैंक में 20 अगस्त को भजन मंडली एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की बहनों — सीमा जी, लता जी, गुड़िया जी, लक्ष्मी जी, शीलू जी, गायत्री जी, महिमा जी, शांति जी, मिथिलेश जी, शांति लता जी, निधि जी, प्रभा जी, डॉ. सरोज जी, मंजू जी, पंडित जी, अंजनि जी, मोना जी, ज्योति जी, भव्याजी, गौरी जी एवं प्रफुल्ल जी — ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में सौरभ भाई सहित समाज के कई संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। मंच पर राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

नीता जी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। शांति जी ने यशोदा मैया का चरित्र बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया, वहीं आस्था और अनन्या द्वारा राधा-कृष्ण झांकी ने सबका मन मोह लिया। सुदामा चरित्र की जीवंत प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

भजन और बधाई गीतों पर समस्त बहनों ने सामूहिक नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में यशोदा मैया द्वारा सभी को बधाई बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *