सलोनी तिवारी: भारत ने अपनी सामरिक और तकनीकी क्षमता को और मजबूत करते हुए अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है और इस परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया है, जिनके पास MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) तकनीक उपलब्ध है।

