सलोनी तिवारी: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बने दो बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे (Delhi Section) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) शामिल हैं। इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्लीवासियों को भारी ट्रैफिक से राहत मिलने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में भी बड़ा सुधार होगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे
लगभग 9,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर जाम की समस्या को काफी हद तक कम करेगा। इसके शुरू होने से आईजीआई एयरपोर्ट, द्वारका और गुरुग्राम के बीच सफर बेहद आसान और तेज़ हो जाएगा।
यूईआर-II
करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क दिल्ली के बाहरी इलाकों को जोड़ेगी और भारी वाहनों को शहर के भीतर आने से रोकेगी। इससे प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी।
क्या होगा फायदा?
-
दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम में भारी कमी
-
यात्रा समय में बचत
-
एयरपोर्ट और प्रमुख हाईवे तक आसान पहुंच
-
प्रदूषण में कमी
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह दोनों परियोजनाएँ न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के विकास में गेम-चेंजर साबित होंगी और देश की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देंगी।

