थलाइवा रजनीकांत के 50 साल: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा– भारतीय सिनेमा का गौरव

सलोनी तिवारी: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर पूरे देश और फिल्म जगत में खुशी की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को “गौरवशाली और प्रेरणादायक” बताया। पीएम मोदी ने कहा कि रजनीकांत न केवल एक अद्भुत अभिनेता हैं बल्कि उनकी विनम्रता, सरल जीवन और समाज के प्रति समर्पण उन्हें और भी विशेष बनाता है।

रजनीकांत ने 1975 में तमिल फिल्म अपूर्वा रागंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक उन्होंने तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में काम किया और करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनके करिश्माई स्टाइल, संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें ‘थलाइवा’ यानी नेता का दर्जा दिलाया।

फिल्मी सफर के दौरान रजनीकांत ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, बल्कि पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मान भी प्राप्त किए। उन्हें हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर दुनियाभर से उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियाँ सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ दे रही हैं। रजनीकांत के 50 सालों का यह सफर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अमूल्य अध्याय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *