UP पुलिस ने रचा इतिहास: 2025 में जीते 95 वीरता सम्मान, देश में नंबर वन

सलोनी तिवारी: लखनऊ – उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस साल का Gallantry Awards 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में सबसे अधिक वीरता सम्मान जीतकर इतिहास रच दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, यूपी पुलिस के जांबाजों को कुल 95 वीरता और सेवा पदक प्रदान किए गए हैं, जो किसी भी राज्य के लिए इस साल की सबसे बड़ी संख्या है।

इन पुरस्कारों में President’s Police Medal for Gallantry और Police Medal for Meritorious Service जैसे प्रतिष्ठित सम्मान शामिल हैं। इनका उद्देश्य उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में साहस, पेशेवर दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल पुलिस विभाग का ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का है। हमारे पुलिसकर्मी न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता की रक्षा में भी हमेशा तत्पर रहते हैं।”

पुलिस महानिदेशक (DGP) ने कहा कि ये पुरस्कार यूपी पुलिस के मनोबल को और ऊंचा करेंगे और आने वाले समय में अपराध नियंत्रण एवं जनता की सेवा में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में अपराध नियंत्रण, तकनीकी आधुनिकीकरण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस वर्ष मिले 95 सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य की पुलिस फोर्स न केवल संख्या में सबसे बड़ी है, बल्कि बहादुरी और सेवा भावना में भी सबसे आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *