उरी में आर्मी कैंप पर BAT हमले की कोशिश नाकाम, एक जवान शहीद

उरी (जम्मू-कश्मीर), 13 अगस्त 2025 – जम्मू-कश्मीर के बारामुला ज़िले के उरी सेक्टर में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने आर्मी कैंप पर बड़ा हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास टिका पोस्ट के निकट हुई इस घटना में घुसपैठ और बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) अटैक की योजना बनाई गई थी।

इस हमले के दौरान हवलदार अंकित ने बहादुरी से पोस्ट की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह घटना 12 और 13 अगस्त की दरमियानी रात को 16 सिख LI (09 बिहार एडवांस पार्टी) के एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी और उरी थाना क्षेत्र में घटी।

हमले का घटनाक्रम

पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक फॉरवर्ड पोस्ट पर BAT अटैक करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना पहले से अलर्ट थी और जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की इस कोशिश को विफल कर दिया।
हमले के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि किसी भी छिपे हुए आतंकियों को पकड़ा या मार गिराया जा सके।

दो दिनों में दूसरी शहादत

इस घटना से एक दिन पहले, बारामुला में ड्यूटी के दौरान सिपाही बनोत अनिल कुमार भी शहीद हो गए थे। लगातार दो दिनों में दो वीर सपूतों की शहादत ने पूरे देश को गम और गर्व दोनों से भर दिया है।

सेना का सख्त संदेश

भारतीय सेना ने साफ कहा है कि पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। BAT जैसे हमलों से भारतीय जवानों का हौसला कभी कमजोर नहीं होगा।

Anshika Media देश के इन वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनकी वीरता को सलाम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *