रघुवंश एकेडमी छात्राओं ने फजलगंज अग्निशमन कार्यालय में बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन

सलोनी तिवारी: कानपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज रघुवंश एकेडमी स्कूल, जरौली की छात्राओं ने फजलगंज स्थित अग्निशमन कार्यालय पहुंचकर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी (सीएफओ) श्री दीपक शर्मा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर अपनी स्वनिर्मित राखियां बांधकर उन्हें सम्मानित किया और उनसे समाज की सुरक्षा का वचन लिया।

इस अवसर पर सीएफओ श्री दीपक शर्मा ने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। हमें समाज में इस भावना को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामप्रकाश वर्मा, सीईओ आरोग्य दर्पण, परमानंद पांडेय (अग्निशमन अधिकारी फजलगंज), ब्रजेन्द्रपाल सिंह, सुखदेव सिंह, सुनील कुमार, पवन कुमार तथा स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा सचान मौजूद रहीं। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सेवा और सुरक्षा के साथ जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *