रक्षाबंधन पर किशोरी विकास केंद्र में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता, बेटियों ने दिखाई कला की चमक

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किशोरी विकास प्रमुख नीता अवस्थी जी के मार्गदर्शन में सेवा भारती द्वारा संचालित किशोरी विकास केंद्र में रंगारंग मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेटियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का सुंदर प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा।

प्रतियोगिता में प्रीति जी, लता जी, गायत्री जी, प्रवीणा जी, मधु जी, अर्चना जी, सीमा जी, मीरा जी, गुड़िया जी, मिथलेश जी, प्रभा जी, अंजनी जी, महिमा जी, विनीता, ऋचा, रेखा, रानी, रागिनी सहित केंद्र की सभी बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

नीता जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम न केवल कला को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को सम्मानित कर और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *