जो छात्र JEE Mains में कम रैंक लाकर टॉप गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने से चूक गए थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। CSAB (Central Seat Allocation Board) की स्पेशल काउंसलिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें देश के प्रतिष्ठित NITs, IIITs और GFTIs में B.Tech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
शिक्षा विशेषज्ञ प्रांशी मैम ने बताया कि इस बार कई सीटें रिक्त हैं, जिससे छात्रों को अपेक्षाकृत कम रैंक पर भी अच्छे कॉलेज और ब्रांच मिल सकते हैं। खासकर उन छात्रों के लिए जो JoSAA काउंसलिंग के दौरान सीट नहीं पा सके थे, यह अंतिम मौका है।
क्यों ज़रूरी है CSAB काउंसलिंग?
JoSAA के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए CSAB काउंसलिंग की जाती है।
इसमें NIT, IIIT और GFTI जैसे शीर्ष संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलता है।
सामान्य से लेकर आरक्षित वर्गों तक के छात्रों को इसमें भाग लेने का मौका होता है।
फीस कम, प्लेसमेंट अच्छा और डिग्री की वैल्यू हाई होती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
वे सभी छात्र जिन्होंने JEE Mains 2025 में भाग लिया है और क्वालिफाई किए हैं, वे CSAB काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
छात्रों और अभिभावकों से अपील है कि वे इस अवसर को हल्के में न लें। CSAB स्पेशल राउंड में भाग लेकर अपने भविष्य को एक नई दिशा दें।
काउंसलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि 7 अगस्त है और इस तारीख से पहले आवेदन करना अनिवार्य है। यदि आप यह काउंसलिंग मिस कर देते हैं, तो मुख्य प्रवेश प्रक्रिया का एक बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है।
यदि छात्र इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं, तो उनके पास सिर्फ राज्य स्तर की काउंसलिंग (State Counseling) का विकल्प ही बचता है। हालांकि, राज्य काउंसलिंग के तहत कुछ कॉलेज Self-Counseling भी करवाते हैं, लेकिन इन कॉलेजों की संख्या सीमित होती है और प्रतिस्पर्धा अधिक होती है।

शिक्षा विशेषज्ञ प्रांशी मैम

