सलोनी तिवारी: कानपुर नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा 5 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को कानपुर नगर में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे।
यह आदेश जनहित में जारी किया गया है और सभी विद्यालयों को कड़ाई से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में आदेश की अवहेलना नहीं की जानी चाहिए।

