ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 6 रन से हराकर टेस्ट सीरीज़ 2-2 से बराबर

सलोनी तिवारी: भारत ने ओवल टेस्ट मैच में रोमांचक अंदाज में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर क्रिकेट इतिहास में अपनी सबसे करीबी जीत दर्ज की। यह मुकाबला पांचवें दिन सिर्फ 35 रनों की ज़रूरत में उतरी इंग्लैंड टीम के लिए असफलता में बदला, जब वे केवल 28 रन ही बना पाए और भारत ने यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई।

यह ओवल मैदान पर भारत की केवल तीसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले भारत ने 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में और 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में ओवल में जीत दर्ज की थी। अब शुभमन गिल इस सूची में तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत दिलाई।

भारत की सबसे करीबी टेस्ट जीत:

  • 6 रन बनाम इंग्लैंड – 2025 (ओवल टेस्ट)

  • 13 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया – 2004

  • 28 रन बनाम इंग्लैंड – 1972

मैच का रोमांच:

बारिश से प्रभावित इस टेस्ट में भारत की पहली पारी 224 रनों पर सिमटी, जबकि इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त ली। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शानदार 118 रन और आकाशदीप के 66 रनों की मदद से भारत ने 396 रन बनाए और इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया। रूट और ब्रूक की 195 रन की साझेदारी के बावजूद भारत ने कमाल का कमबैक किया और इंग्लैंड को सिर्फ 28 रन पर समेटकर 6 रन से जीत हासिल की।

इस जीत ने भारतीय टेस्ट इतिहास में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है और शुभमन गिल के नेतृत्व को एक यादगार शुरुआत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *