एनओआईएनओ (NOINO) अधिवेशन में दिखा राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति का संगम, एलआईसी अधिकारियों के हितों पर जोर

सलोनी तिवारी: कानपुर, 2 अगस्त 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रथम श्रेणी अधिकारियों के संगठन “नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस ऑफिसर्स” (एनओआईएनओ) की कानपुर मंडल इकाई का वार्षिक अधिवेशन स्पोर्ट्स क्लब, हाल LIC  बिल्डिंग, माल रोड, कानपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचारक व विचारक माननीय श्री राम जी ने प्रवचन के माध्यम से किया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की स्थापना और उसके संस्थापक दत्तोपंत ठेकड़ी जी के सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का स्मरण किया।

बीएमएस के प्रदेश महामंत्री श्री अनिल उपाध्याय ने एनओआईएनओ की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में संगठन ने न केवल एलआईसी अधिकारियों की सेवा शर्तों में सुधार किया, बल्कि संस्था की प्रगति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज बीएमएस 6500 से अधिक पंजीकृत यूनियनों के साथ देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है।

बीएमएस के इंश्योरेंस सेक्टर प्रभारी श्री सुधाकर मिश्रा ने बताया कि निजी बीमा कंपनियों की मौजूदगी के बावजूद एलआईसी ने 2024-25 में भारत सरकार को ₹7324 करोड़ का लाभांश दिया और 57% की बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखी।
बीएमएस संवाद संगठन मंत्री श्रीकांत अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में एलआईसी की प्रशंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार इसे विश्व स्तरीय बीमा कंपनी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कानपुर मंडल के महामंत्री श्री संजीव कुमार दुबे ने अपनी कार्य रिपोर्ट में बताया कि एनओआईएनओ के प्रयासों से एलआईसी के इतिहास में पहली बार बिना किसी हड़ताल के 5 वर्षीय वेतन पुनरीक्षण केवल 19 महीनों में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री सीताराम साहू के उद्घाटन गीत से हुई और समापन श्री शुभंकर मुखर्जी द्वारा “वंदे मातरम” गायन के साथ हुआ।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार रही:

  • अध्यक्ष: श्री संजीव कुमार दुबे

  • कार्यकारी अध्यक्ष: श्री सीताराम साहू

  • उपाध्यक्ष: श्री सुनील अग्निहोत्री, श्री सुनील अवस्थी, श्री विनय सिंघल, श्री जग  विशाल

  • कोषाध्यक्ष: श्री सौरभ चतुर्वेदी

  • संयुक्त कोषाध्यक्ष: श्री संजय कटियार

  • महामंत्री: श्री विकास अवस्थी

  • संयुक्त सचिव: श्री दीपक श्रीवास्तव, श्री यश सोनकर, श्री सिकंदर मिश्रा, श्री धर्मेंद्र सिंह

  • संगठन मंत्री: श्री ओमवीर सिंह

  • सह संगठन मंत्री: श्री सुधीर शुक्ला

  • सदस्य: श्री भूपेंद्र शुक्ला, श्री राहुल तिवारी, श्री अशोक साहू, श्री संजीव त्रिवेदी, श्री अखिलेश मिश्रा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्रीमती शालिनी दुबे, श्री बृजेश तिवारी, श्री राजेश कुमार, श्री वी. सी.  त्रिपाठी, श्री ज्ञानेंद्र बाबू, श्री विवेक श्रीवास्तव, श्री आनंद शरण शुक्ला

अधिवेशन में प्रमुख उपस्थितियों में श्री आलोक शुक्ला, अशोक दीक्षित, रमेश चंद्र, शम्भू शरण  मिश्रा, विनीता  शुक्ला का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *