सलोनी तिवारी: सेवा भारती कानपुर प्रान्त द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को केशव भवन, करवालो नगर, कानपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रान्त के 21 जिलों से तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे प्रान्त संघचालक भवानी भीख जी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वावलम्बन, शिक्षा और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. हेडगेवार जन्मशताब्दी सेवा कोष से प्राप्त पुस्तकें सेवा भारती इटावा छात्रावास को प्रदान की गईं।
उद्योग विभाग के उपायुक्त श्री एस.पी. यादव ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री रोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
किशोरी विकास वर्ग में डॉ. आभा सिंह ने किशोरियों के मनोवैज्ञानिक विकास पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. नेहा परमार ने किशोरी स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवाद किया।
डॉ. मणिष द्विवेदी व अजू शुक्ल ने सरकारी सहायता व खेती से आमदनी के उपायों की जानकारी साझा की। योगाचार्य अनिल यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
आरोग्य भारती के डॉ. अशोक ने कार्यक्रम का समापन किया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रान्त अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, नीता अवस्थी (किशोरी विकास प्रमुख), गजेंद्र जी, रामशंकर जी, जय जी, सुब्रतो जी, अनिल जी, रतन जी, सहित कई अन्य सम्माननीय कार्यकर्ता एवं बहनें उपस्थित रहीं। किशोरी विकास वर्ग की बालिकाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम की सफलता पर नीता अवस्थी जी एवं संजय श्रीवास्तव जी ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

