सलोनी तिवारी: कानपुर, 23 जुलाई: राष्ट्र सेविका समिति, जिला दक्षिण, कानपुर विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं गरिमामयी रूप से जेपी धर्मशाला, विश्व बैंक, अंधा कुआं रोड पर संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किंजल जी एवं प्रकांक्षा जी (अध्यक्ष) की विशेष उपस्थिति रही। मीडिया से सलोनी जी (चीफ एडिटर, AMD न्यूज़) तथा नवदीप जी कार्यक्रम में शामिल हुए
इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ कार्यकर्त्री संगीता जी, आरती जी, मंजू जी, मंजुला जी, अंजू जी, अर्चना जी, मोना जी, रेनू जी, बीना जी, अंजलि जी, गुड़िया जी, किरण जी, शैलजा जी,जूही जी, अर्चना जी, मधु जी, पूनम जी, श्वेता जी, नीलम जी, स्नेहलता जी, लता जी, गायत्री जी, महिमा जी, प्रीति जी, माधुरी जी, पूजा जी, प्रवीना जी, सरिता जी सहित अनेक सेविकाएं उपस्थित रहीं।
इस पावन अवसर पर नीता अवस्थी जी (प्रांत किशोरी विकास प्रमुख, सेवा भारती) एवं मधु अवस्थी जी (विभाग सह बौद्धिक प्रमुख) की प्रेरणादायी उपस्थिति से कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं व बच्चियों द्वारा गुरु पूजन, भजन, व प्रेरणात्मक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में भारतीय संस्कृति, गुरुत्व परंपरा एवं नारी शक्ति के योगदान को पुनः स्मरण कराता है।


