राष्ट्र सेविका समिति, जिला दक्षिण, कानपुर विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। नीता अवस्थी – प्रांत किशोरी विकास प्रमुख, सेवा भारती एवं मधु अवस्थी – विभाग सह बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति ने बताया की यह कार्यक्रम 23 जुलाई 2025, दिन बुधवार को सायं 4 बजे से जेपी धर्मशाला, विश्व बैंक, अंधा कुआं रोड पर संपन्न होगा।
इस विशेष अवसर पर भगिनी वर्ग को परम पवित्र भगवा ध्वज के प्रतीक रूप में गुरु के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र और संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को जाग्रत करना है।
कार्यक्रम की थीम “देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें” समाज को जागरूक करने वाला संदेश है, जो राष्ट्रभक्ति और सेवा के मूल सिद्धांतों को उजागर करता है।

