सलोनी तिवारी: कानपुर, शनिवार 12 जुलाई 2025। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) कानपुर शाखा और मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में, आज एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सी०एम०ई० का आयोजन “आई.एम.ए. भवन (सेवा का मंदिर), परेड, कानपुर” में किया गया। कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे आरंभ हुआ, जिसमें स्ट्रोक (Brain Attack) विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य वक्ताओं में शामिल रहे:
-
डॉ. ए.के. ठक्कर – निदेशक, न्यूरोलॉजी विभाग, मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ
-
डॉ. रवि शंकर – निदेशक, न्यूरोसर्जरी विभाग, मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ
-
डॉ. रोहित अग्रवाल – निदेशक, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ
इन विशेषज्ञों ने “Comprehensive Stroke Management – From Onset to Recovery” विषय पर व्याख्यान दिए। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक एक गंभीर लेकिन समय पर इलाज से काबू में आने वाली स्थिति है। BE FAST फॉर्मूले के माध्यम से लक्षणों की पहचान और त्वरित उपचार की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।
B – Balance (संतुलन गड़बड़ाना)
E – Eyes (दृष्टि में परिवर्तन) l
F – Face (चेहरे की गति असमान) l
A – Arms (बांहें उठाने में असमर्थता) l
S – Speech (बोलने में दिक्कत) l
T – Time (समय न गँवाएं – तुरंत अस्पताल पहुँचें) l
स्ट्रोक से बचाव के उपायों में नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली को अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. नवनीत कुमार (वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट, पूर्व प्राचार्य एवं डीन, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर) ने विषय की गहन व्याख्या की। वक्ताओं का परिचय प्रो. डॉ. मनीष सिंह (विभागाध्यक्ष, न्यूरोसर्जरी विभाग, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज) ने दिया।
आई.एम.ए. कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. विकास मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में चेयरपर्सन के रूप में डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. अमित गुप्ता और डॉ. पुनीत दीक्षित उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. ए.सी. अग्रवाल, डॉ. कुणाल सहाय और डॉ. कीर्ति वर्धन सिंह जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।
“समय पर पहचानें, समय पर उपचार लें – स्ट्रोक से जीवन की रक्षा करें।”


