दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR: आज रात करीब आठ बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में रहा, लेकिन इसके झटके दिल्ली और गुरुग्राम तक महसूस किए गए।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, करीब 8 बजे ज़ोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे लोग अचानक घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। करीब 10 सेकंड तक धरती कांपती रही। इससे एक दिन पहले भी दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

भूकंप से बचाव के लिए सुझाव:

  • झटके लगते ही खुले स्थान पर जाएं।

  • लिफ्ट का प्रयोग न करें।

  • दीवारों या भारी सामान से दूर रहें।

  • अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचना पर विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *