“चित्रकूट – बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट जलमग्न”

सलोनी तिवारी: बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश का असर अब मंदाकिनी नदी पर भी साफ़ नज़र आ रहा है। लगातार वर्षा के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे चित्रकूट का पवित्र रामघाट पूरी तरह जलमग्न हो गया। शनिवार की रात तक मंदाकिनी का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

स्थानीय दुकानदारों को इससे खासा नुकसान उठाना पड़ा है। रामघाट पर प्रसाद की कई दुकानें पानी में डूब गईं। हालांकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चित्रकूट के निवासी अनुभव अवस्थी ने बताया कि शनिवार की रात जलस्तर बहुत तेज़ी से बढ़ा, लेकिन रविवार सुबह से इसमें थोड़ी कमी देखी जा रही है। मध्यप्रदेश क्षेत्र में हो रही भारी बारिश का सीधा असर मंदाकिनी नदी पर पड़ता है, जिससे चित्रकूट के घाटों पर हर साल इस मौसम में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और नदी किनारे न जाएं। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।

✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *