सलोनी तिवारी: कानपुर। सेवा भारती की प्रांत मंत्री श्रीमती नीता अवस्थी जी ने आज वरुण बिहार में समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बंद पड़े शिक्षण केंद्र को पुनः शुरू कराया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षिका पूजा जी को शिक्षण सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की, ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी न आए।
कार्यक्रम के दौरान नीता अवस्थी जी ने बच्चों को भी विभिन्न शैक्षिक गिफ्ट और आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों तक शिक्षा, संस्कार और सुविधाएं पहुंचाना है।
स्थानीय नागरिकों और सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने इस पहल की सराहना की। नीता जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।