सलोनी तिवारी: नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरों को भ्रामक और असत्य करार दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर स्पष्ट किया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और दो-पहिया वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट मिलती रहेगी।
गडकरी ने कहा, “कुछ मीडिया संस्थान जानबूझकर इस तरह की गलत और सनसनीखेज खबरें फैला रहे हैं, जो पत्रकारिता की गरिमा के खिलाफ है। बिना सच्चाई की पुष्टि किए हुए इस प्रकार की भ्रामक रिपोर्टिंग की मैं निंदा करता हूं।”
गडकरी के इस बयान से उन लाखों दो-पहिया वाहन चालकों को राहत मिली है जो सोशल मीडिया और कुछ समाचार चैनलों पर चल रही खबरों से चिंतित थे।

