आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 50 घायल

सलोनी तिवारी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस (UP 70 HT 8668) हवेलियां गांव के पास पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान मनोज कुमार सिंह (34 वर्ष) निवासी रामपुर डीह, दरभंगा (बिहार) और शाहीना निवासी बर्दाहा, नेपाल के रूप में हुई है।

बस में करीब 60 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और यूपीडा की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसएसपी, एडीएम और एसडीएम ने राहत व बचाव कार्य का निरीक्षण किया। जेसीबी मशीन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *