नई दिल्ली, 25 जून 2025 — बुधवार की रात लगभग 10 बजे के आस पास देशभर के लाखों फेसबुक यूजर्स को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब डेस्कटॉप और लैपटॉप पर Facebook अचानक काम करना बंद कर गया। यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो लॉगिन कर पा रहे हैं और न ही अपनी टाइमलाइन या पोस्ट देख पा रहे हैं।
हालांकि, मोबाइल ऐप पर Facebook सामान्य रूप से चलता रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि समस्या केवल वेब वर्ज़न (desktop/laptop browser) तक सीमित है।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह संभवतः Facebook सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी या कोड अपडेट के कारण हो सकता है।
