“कानपुर: बी.एल.एस. स्मारक स्कूल का लेंटर गिरा, दमकल विभाग की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना”

सलोनी तिवारी :कानपुर, 16 जून 2025: थाना बर्रा क्षेत्र में स्थित बी.एल.एस. स्मारक स्कूल के नव निर्माणाधीन भवन का लेंटर आज शाम लगभग 8:23 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कई लोग मलबे में फंस गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मिनी कंट्रोल फजलगंज ने तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। एफएस फजलगंज से चालक आकाश नेगी द्वारा रेस्क्यू वाहन संख्या 3717 तथा चालक समर सिंह द्वारा वाहन संख्या 7655 को एफएसएसओ यूनिट के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकल विभाग के  मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में फजलगंज, कर्नलगंज और किदवई नगर से अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की तेजी व समन्वय से कार्य करते हुए सभी फंसे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो कि दमकल विभाग की तत्परता और कुशल रेस्क्यू संचालन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *