पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल गिरा, 25-30 लोगों के बहने की आशंका

सलोनी तिवारी:  पुणे, महाराष्ट्र। रविवार (15 जून) की दोपहर पुणे जिले के मावल तहसील स्थित कुंडमाला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक टूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल गिरते समय उस पर करीब 200 लोग मौजूद थे, जिनमें कई बच्चे, महिलाएं और बाइक सवार भी शामिल थे।

📌 हादसे की मुख्य बातें:

  • स्थान: मावल, पुणे (इंद्रायणी नदी, कुंडमाला)

  • समय: दोपहर लगभग 3:40 बजे

  • मृतक: 2 की पुष्टि

  • बहने वालों की आशंका: 25-30 लोग

  • घायल: कई लोग गंभीर रूप से घायल

  • कारण: ओवरलोडिंग और पुल की जर्जर स्थिति

🛑 कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय जानकारी के अनुसार, रविवार की छुट्टी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक कुंडमाला पहुंचे थे। लोग ब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे और कुछ बाइक सवार भी पुल पर चढ़ गए थे। पुल पहले से ही जर्जर स्थिति में था और ज्यादा भार न सह पाने की वजह से उसका आधा हिस्सा इंद्रायणी नदी में समा गया। जो लोग पत्थरों पर गिरे उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि बाकी लोग तेज बहाव में बह गए।

🚨 राहत एवं बचाव कार्य जारी

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाली तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एनडीआरएफ की दो टीमें भी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। पानी का बहाव तेज होने की वजह से बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *