सलोनी तिवारी: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की छुट्टियों को 30 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राएं 1 जुलाई से ही स्कूल जाएंगे।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालना उचित नहीं होगा।
हालांकि, स्कूल प्रशासन और शिक्षकों को 16 जून से स्कूलों में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान विद्यालयों में प्रशासनिक कार्य, शिक्षण की तैयारी और अन्य आवश्यक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
बता दें कि पहले गर्मी की छुट्टियाँ 20 मई से 15 जून तक घोषित की गई थीं। लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी और बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा।


