फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। अंशिका मीडिया न्यूज़ पोर्टल की संपादक सलोनी तिवारी ने हाल ही में फर्रुखाबाद जिले के प्रसिद्ध नीम करोली बाबा आश्रम का दर्शन किया। इस दौरान उन्हें वहां के पुजारी त्यागी जी से आश्रम के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त हुई।
नीम करौरी बाबा, जिन्हें भक्त प्रेम और श्रद्धा से “बाबा नीब करोली “ भी कहते हैं, 20वीं सदी के महान संतों में गिने जाते हैं। उनके अनुयायी भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैले हुए हैं। बाबा के जीवन में घटित अनेक चमत्कार और उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।
सलोनी तिवारी ने आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को अनुभव किया और बाबा की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुजारी त्यागी जी ने बताया कि यह आश्रम वर्षों से साधकों और श्रद्धालुओं का केंद्र बना हुआ है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु न केवल आशीर्वाद प्राप्त करते हैं बल्कि आत्मिक शांति का अनुभव भी करते हैं।
📺 देखें पूरा इंटरव्यू
नोट : वीडियो HD QUALITY पर अपलोड है. HD वीडियो देखने के लिए अपने फ़ोन से यूट्यूब की सेटिंग FULL HD 1080 पर सेट करें।












