चित्रकूट से लौटते श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, दो दर्जन घायल

उत्तरप्रदेश में हुए सड़क हादसे  ने कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरयाइच गांव के पास नेशनल हाईवे 34 पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चित्रकूट से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर से मचा कोहराम
भुगैचा गांव के एक ही परिवार के लोग शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली से चित्रकूट रवाना हुए थे। धार्मिक दर्शन और बच्चों का मुंडन कराकर वे रविवार रात को लौट रहे थे। ट्रैक्टर को गांव निवासी शिवा चला रहा था। जैसे ही ट्रॉली मौदहा होते हुए हाईवे पर आगे बढ़ी, महोबा की ओर से तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।

घायल हुए लोगों में कई महिलाएं और बच्चे
सूचना मिलते ही मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इस हादसे में जलाला गांव निवासी शिवभान सिंह चौहान (45), उनकी पत्नी कविता (40) और रवि कुमार निवासी भुगैचा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 10 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है, जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

घायलों की सूची में शामिल
घायलों में अंकित, दीपक, पारुल सिंह, शशि, राजकिशन, कमलेश, जगदीश समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। कई की हालत नाजुक बनी हुई

📍 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और शहरों के लिए सुनहरा मौका !
अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।

✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
🎯 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *