भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: 11 राज्यों में एक्टिव केस

सलोनी तिवारी: कोरोना महामारी एक बार फिर भारत के कुछ हिस्सों में तेजी से पैर पसार रही है। देश के 11 राज्यों में कोरोना के एक्टिव केस पाए गए हैं और अब तक कुल 257 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा केस दक्षिण भारतीय राज्य केरल में दर्ज किए गए हैं, जहां फिलहाल 95 एक्टिव केस हैं। मई महीने में केरल में 182 नए कोविड केस सामने आए, जिनमें से 57 कोट्टायम, 34 एर्नाकुलम और 30 तिरुवनंतपुरम जिले से हैं।

तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने राज्य स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) की बैठक बुलाई। बैठक में कोरोना की रोकथाम और बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में ओमिक्रॉन JN.1 के सब-वेरिएंट LF.7 और NB.1.8 तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना की कोई बड़ी लहर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, नए वैरिएंट की संक्रामकता को देखते हुए सतर्कता जरूरी है। JN.1 वैरिएंट की पहचान अगस्त 2023 में हुई थी और यह ओमिक्रॉन के BA.2.86 से विकसित हुआ है, जिसमें 30 म्यूटेशन पाए गए हैं। इससे संक्रमित लोगों में गले में खराश, बुखार, सूखी खांसी, मतली और उल्टी जैसे लक्षण देखे गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 को ‘रुचि का वैरिएंट’ बताया है, लेकिन इसके तेजी से फैलने की क्षमता को देखते हुए इसे कम खतरनाक नहीं माना जा सकता। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि वे सतर्क रहें, नियमों का पालन करें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

📍 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और शहरों के लिए सुनहरा मौका !
अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।
✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
🎯 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *